फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से औरैया के किसान की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से औरैया के किसान की मौत

Sat, 20 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से औरैया के किसान की  मौत
मैनपुरी। थाना क्षेत्र के किशनी-कुसमरा मार्ग पर ब्लाक के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से औरैया निवासी युवक की सैफई ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



औरैया के बेला थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी नीलू प्रजापति शुक्रवार को गांव निवासी नीरू, शंखवार, संजय, निकसन, छुन्नू, शिवराज सिंह को साथ लेकर ट्रैक्टर में धान लादकर मैनपुरी नवीन मंडी बेचने आए थे। धान बेचने के बाद सभी लोग शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर घर जा रहे थे। थाना क्षेत्र में ब्लाक के पास सामने आए मवेशी को बचाते समय ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में संजय, निकसन और नीरू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर यहां से 19 वर्षीय नीरू को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में जान गवाने वाले नीरू के पिता मजदूरी करते हैं। नीरू की मौत केे बाद अब तीन भाई और तीन बहन ही घर में बचे हैं। जवान बेटे का शव देख मां बेसुध हो गई। मां यही कह रही थी कि वह तो पुत्र की शादी करना चाहती थी। अब वह किसकी शादी करेगी। पिता प्रेमचंद्र कह रहे थे कि अब उसका हाथ कौन बटाएगा।


चालक पर लापरवाही का आरोप
थाने में मृतक के पिता प्रेमसिंह निवासी गांव शंकरपुर जनपद औरैया ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पुत्र नीरू मजदूरी करने साथ आया था। चालक नीलू तेजी और लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। वह संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर खंभे में टकराकर पलट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed