फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घर से लापता युवती इटावा से बरामद

घर से लापता युवती इटावा से बरामद

Fri, 08 Dec 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
घर से लापता युवती इटावा से बरामद
kidnap demo pic
कुसमरा (मैनपुरी)। चौकी क्षेत्र के एक गांव से करीब पांच माह पूर्व लापता हुई युवती को पुलिस ने इटावा में प्रेमी के घर से बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस को देखते ही युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती नौ अगस्त को घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब युवती को कोई पता नहीं लगा था। तो उसके पिता ने थाने में आरोपी तहरीर दी।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने रीतेश निवासी गांव भगवंतपुर इटावा पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार की सुबह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि लापता युवती इटावा निवासी प्रेमी के घर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने इटावा स्थित एक घर में छापेमारी कर युवती को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। युवती ने बताया कि वह बालिग है और उसने प्रेमी से शादी कर ली है। युवती को लेकर पुलिस थाने ले आई। वहां लिखा पढ़ी करने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed