फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विनोद के साहस के आगे लुटेरे हुए पस्त

विनोद के साहस के आगे लुटेरे हुए पस्त

Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
विनोद के साहस के आगे लुटेरे हुए पस्त
मैनपुरी। चौकी क्षेत्र में विशुनगढ़ मार्ग पर बाइक सवार दंपति को तमंचा दिखाकर लूट की कोशिश कर रहे लुुटेरों से बाइक सवार विनोद भिड़ गया। उसने बदमाश के तमंचे पर अपनी हेलमेट से वार कर दिया। इससे उसका तमंचा गिर गया। वहीं शोर सुनकर तैनात गार्ड और ग्रामीण पहुंच गए। यह देख लुटेरे भाग निकले। गार्ड ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। चौकी इंचार्ज ने गार्ड को 500 रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन



थाना किशनी क्षेत्र के गांव इंदरगढ़ निवासी विनोद कुमार सोमवार दोपहर करीब एक बजे पत्नी के साथ बाइक से गांव विशुनगढ़ जा रहे थे। जब वे मोहकमपुर की पुलिया के समीप पहुंचे तभी पीछे से आई अपाचे सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर तमंचा दिखाकर रुकने को कहा। इस विनोद ने साहस कर हेलमेट उतार कर तमंचा पकडे़ लुटेरे के हाथ में दे मारा। इसके चलते लुटेरों ने असंतुलित हुई बाइक रोक ली। दंपति ने शोर मचाया तो खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ गए।
विज्ञापन



पुलिया पर गश्त कर रहा गार्ड दिलीप कुमार भी वहां आ पहुंचा। लोगों को आता देख लुटेरे गांव भारापुर की ओर भागने लगे। इस पर गार्ड ने पीछा करना शुरू कर दिया। मगर लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। लूट की वारदात असफल करने में बाइक सवार व गार्ड के साहस की ग्रामीणों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विजय सिंह चंदेल ने बताया कि बदमाश वारदात कर रहे थे तभी गार्ड और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह देख बदमाश भागने लगे। गार्ड ने उनका पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं लगे। उसकी सतर्कता और हौसला आफजाई के लिए 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया है। दो माह पूर्व गार्ड दिलीप ने लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को घेर कर पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed