{"_id":"59d66ec34f1c1bdb538b5e38","slug":"141507225283-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
ठगी के कई मामले आये सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र निवासी एक युवती से नामजद ठगों ने बीएसए कार्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।
भोगांव के मोहल्ला भीमनगर निवासी सोनी उर्फ पूजा बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। एक वर्ष पूर्व घर के पास रहने वाली महिला ने अपने देवर से मिलवाया। बताया कि वह किसी की भी नौकरी लगवा सकता है। महिला के झांसे में आकर 24 नवंबर 2016 को दो लाख रुपये नौकरी लगवाने के लिए आरोपियों को दे दिए।
उसे बदायूं के एक नर्सिंग होम में नौकरी मिलने के बात कही। कुछ दिन बाद नौकरी पर हाईकोर्ट का स्टे लगने की बात कही। इसके बाद किसी दूसरी युवती के नाम पर शिक्षक की नौकरी करने को कहा जब उसने इंकार कर दिया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद बीएसए कार्यालय में बाबुओं से साठगांठ कर फर्जी कागजात पर नौकरी लगवाने की बात कही। जब युवती ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकिया देना शुरू कर दिया। अब वह घर से निकलना बंद कर दिया है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने शिकायत पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पीड़िता ने बताया कि जब थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। वहां से जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए। मगर पुलिस ने मुल्जिमों से साठगांठ कर राजीनामा करा दिया।