{"_id":"59ac366e4f1c1b55738b4f6d","slug":"141504458350-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु की हत्या पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशु की हत्या पर दौड़ी पुलिस
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मौके पर अवशेष देखती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सोरों क्षेत्र के कटरी के गांव उढ़ेर पुख्ता में एक गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। गोवंश की हत्या करने के बाद अवशेष खेत में पड़े मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सकों से अवशेषों का परीक्षण कराके अवशेष दफना दिए। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम में मामला पंजीकृत किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
गौरतलब है कि रविवार को दोपहर के समय खेत की ओर घास काटने गए ग्रामीणों ने गोवंशीय पशु की हत्या के बाद वहां पर पड़े अवशेष देखे। सिर और पैर और खाल मौके पर पड़ी हुई थी। मौके पर काफी ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर सोरों पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पशु चिकित्सकों को भी मौके पर बुलाया और गोवंश के अवशेषों का परीक्षण कराया। इसके बाद शव खेत में ही दफना दिया गया। इस मामले में ग्राम प्रधान के पति और पूर्व प्रधान शंकरपाल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई गाय और बछड़े कटरी के खेतों में चरते रहते थे। लगातार इनकी संख्या कम हो रही थी।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गोवंशीय पशु की कुर्बानी नहीं दी गई है। पशु की हत्या दो-तीन दिन पहले की गई है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पहले भी हुई हैं गोवंशीय पशुओं की हत्या
कासगंज। जिले में गौ हत्या की यह पहली घटना नहीं है। पिछले समय में यहां गौवंशी पशुओं की हत्या के बड़े मामले भी हो चुके हैं। सहावर, गंजडुंडवारा,पटियाली इलाके में यह घटनाएं हुईं थीं। पुलिस ने भरगैन इलाके से बीफ ले जाते हुए भी गाड़ियों को और आरोपियों को पकड़ा है।
सहावर के बसई गांव में काफी संख्या में गौवंशी पशुओं के सिर व अन्य अवशेष बरामद हुए थे। गोकशों ने इस वारदात को खेत में अंजाम दिया था। वहीं गंजडुंडवारा के गनेशपुर में अवशेष बरामद किए थे। पटियाली क्षेत्र में भी इस तरह की वारदात हो चुकी हैं। भरगैन इलाके में भी गोकशी के मामले सामने आए हैं। सहावर पुलिस ने भरगैन से अलीगढ़ ले जाए जा रहे बीफ की गाड़ी को पकड़ा और आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की।