फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूल परिसर में घुस प्रधानाध्यापिका को पीटा

स्कूल परिसर में घुस प्रधानाध्यापिका को पीटा

Wed, 05 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
स्कूल परिसर में घुस प्रधानाध्यापिका को पीटा
demo pic
भोगांव (मैनपुरी)। स्कूल का पानी न निकलने की शिकायत करने पर आरोपियों ने परिसर में घुसकर स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है प्रधानाध्यापिका को पीटा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक विद्यालय दलपतिपुर में तैनात प्रधानाध्यापिका प्रेमलता बरसात का पानी निकालने के लिए घास कटवा रही थीं। तभी गांव के ही बीटू यादव, राजा यादव, ईशू यादव आदि ने परिसर में काम रोकने की कहते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापिका ने मना किया तो साथियों के साथ स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया और प्रधानाध्यापिका की पिटाई कर दी। यही नहीं बचाने आए सहायक अध्यापक ओमकार सिंह की भी पिटाई कर दी स्कूल के अभिलेख भी फाड़ दिए। सूचना पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। घटना की जानकारी शिक्षक संघ के नेताओं को होने पर आक्रोशित हो गए।


प्राथमिक शिक्षक संघ के इमरान जावेद, आलोक शाक्य ने कहा है कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही घटना का अभियोग दर्ज करके आरोपियों को नहीं पकड़ा तो शिक्षक सभी स्कूलों में तालाबंदी करेंगे। खंडशिक्षाधिकारी सर्वेश यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed