{"_id":"5ae5c24c4f1c1b3b0a8b71c8","slug":"131525006924-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज लेने आए किसान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीज लेने आए किसान की सड़क हादसे में मौत
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जीटी रोड पर ब्लाक कार्यालय के पास किसी वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव की शिनाख्त एटा निवासी किसान के रूप में की है। मृतक कुरावली मूंगफली के बीज लेने के लिए आया था।
जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी किसान ज्ञान सिंह (35) रविवार की सुबह कस्बा कुरावली मूंगफली के लिए बीज लेने के लिए साइकिल से आया था। जब वह जीटी रोड पर ब्लाक कार्यालय के पास पहुंचा तभी किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक मूंगफली के बीज लेने आया था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।