फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर रसूलाबाद में फोर्स तैनात

सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर रसूलाबाद में फोर्स तैनात

Tue, 28 Nov 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर रसूलाबाद में फोर्स तैनात
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलाबाद में एहतियात के तौर पर पुलिस को तैनात किया गया है। सोमवार को एक समुदाय के लोगों ने प्रत्याशी के जीतने के बाद ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने थाने में जमकर नारेबाजी कर तहरीर दी थी। तनाव के माहौल के बीच पुलिस ने थाने में हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया था। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि सोमवार को नगर के मौहल्ला रसूलाबाद में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी खरगसिंह के समर्थक ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थक कुलदीप, नीलेश, नगेंद्र पाल, आदि लोगोें को वोट न देने पर उन्हे जान से मारने की धमकी व गाली गलौज दी थी। चुनाव के बाद देख लेने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन


दो समुदाय के लोगों के बीच हुए इस विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया था। भाजपा समर्थक, कार्यकर्ताओं के साथ ही विहिप के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा आदि ने थाने में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। काफी देर चले हंगामे के बाद भीड़ कम होता न देख पुलिस ने थाने में जमा लोगों को खदेड़ कर भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एहितियात के तौर पर मोहल्ला रसूलाबाद में पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। शिकायतकर्ता के घर के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed