फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कागारौल में हत्या

राखी बंधवा कर लौट रहे युवक को गोली मारी

Mon, 07 Aug 2017 10:57 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
कागारौल में हत्या
कागारौल। गांव औरंगपुर में किसान रमेश सिंह के बेटे भूरी उर्फ मोहकम की रक्षा बंधन पर शाम चार बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह राखी बंधवाकर घर से निकला था। तभी उसे गांव के ही एक युवक ने फोन करके बुलाया। इसके बाद दो युवक और आ गए। उन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इन लोगों के साथ उसका खड़ंजे का विवाद चल रहा था। पहले मारपीट हो चुकी थी। पुलिस ने इसी आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया तो खुलासा हो गया।
विज्ञापन


वारदात कागारोल- दूरा मार्ग पर हुई। भूरी सिंह ने घर पर त्योहार मनाया था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कोई त्योहार पर इस तरह दुश्मनी निकाल सकता है। वह खेत के लिए घर से निकला। तभी उसके मोबाइल पर फोन आ गया। पुलिस ने बताया कि उसे फोन प्रहलाद नाम के युवक ने किया था।
विज्ञापन


उसे घेरकर रोक लिया गया। इसके बाद उसे गोली मार दी गई। मौके से हत्यारे फरार हो गए। उधर गोली की आवाज सुनकर काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। गांव वालों से पुलिस को पता चल गया कि भूरी सिंह से किसकी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर प्रहलाद को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ में पूरा खुलासा हो गया। पुलिस का कहना है कि हत्या में धर्मेश और विनोद का नाम भी सामने आया है। उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वारदात खड़ंजे के विवाद में चल रही रंजिश में हुई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed