फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2017 12:10 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाश  गिरफ्तार
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र से करीब आठ दिन पूर्व व्यापारी से तमंचा की बटों से मारपीट कर 50 हजार की नकदी लूटने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस को एक बिना नंबर की बाइक और तमंचा भी मिला है। शनिवार को आरोपी जेल भेज दिए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी पप्पू, झम्मन लाल मंडी में किराना की दुकान करते हैं। बीते शनिवार की रात जब वह दुकान बढ़ाने के बाद घर वापस लौट रहे थे। तभी करहल रोड के समीप बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उनके हाथ से थैला छीन लिया। विरोध करने पर उनके साथ तमंचा की बटों से मारपीट करने के बाद फायर करते हुए भाग गए।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को गश्त के दौरान पुलिस को व्यापारी के साथ लूट करने वालों के बारे में जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने श्मशान घाट के समीप दबिश देकर नंद किशोर और अमित कुमार उर्फ धन्ना निवासी गांव ब्योंति खुर्द थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और 3050 रुपये की नकदी बरामद हुई। दोनों के पास से बरामद हुई बाइक भी बिना नंबर की थी। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। वहां पूछताछ में उन्होने व्यापारी से लूट की घटना को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed