{"_id":"5953f5a74f1c1bcd738b47c0","slug":"131498674599-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर सत्यापन के दौरान फरह में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोटर सत्यापन के दौरान फरह में चले लाठी-डंडे
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ रह (मथुरा)। फर्जी मतदाताओं को लेकर डीएम तक पहुंच रही शिकायतों का निस्तारण करने के लिए फरह पहुंचे तहसीलदार सदर और नायब तहसीलदार के सामने ही दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। अफसर सत्यापन छोड़कर भाग खडे़ हुए। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई हैं। पुलिस ने चेयरमैन सहित 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार को तहसीलदार सदर और नायब तहसीलदार फर्जी मतदाताओं को लेकर मिल रही शिकायतों के सत्यापन के लिए फरह पहुंचे। यहां नगर पंचायत के सदस्य यज्ञदत्त शर्मा के घर पर सत्यापन शुरू किया।
इसी दौरान वर्तमान चेयरमैन मुरारी लाल शर्मा के परिजन और शिकायतकर्ता केके पचौरी के समर्थकों में विवाद हो गया। अधिकारियों के सामने ही दोनों पक्षों में लाडी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
हुए जांच करने आए अधिकारी यहां से निकल गए। लोगों का कहना है कि कस्बे में तमाम फर्जी वोटर बना लिए गए हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है।