फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की गई जान

ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की गई जान

Wed, 14 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की गई जान
accident
मारहरा (एटा)/ कासगंज। मारहरा के गांव त्रिलोकपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार सफाईकर्मी राजकुमार (40) गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। कासगंज के सलेमुपर पिरोंदा के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हाथरस थाना सिकंदराराऊ के गांव गंथरी निवासी राजकुमार मंगलवार को बाइक से पत्नी सुमित्रा की दवाई लेने मारहरा आए थे। दवाई लेने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे गांव त्रिलोकपुर के पास पहुंचे वही पर ईंट से भरे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों में शव को देख चीख-पुकार मच गई। रपोर्ट मृतक के भाई शेर सिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन निवासी बढ़ारी बुजुर्ग गंगीरी अलीगढ़ की मोहनपुरा में मैकेनिक की दुकान है। वह मंगलवार देर रात अपनी दुकान बंद कर बाइक से जा रहा था। सलेमपुर पिरौंदा के निकट ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।


जिससे उसकी मौत हो गई। रात भर उसका शव सड़क किनारे पड़ा रहा। परिवारीजनों ने उसकी तलाश भी कराई, लेकिन पता नहीं चला।

सुबह जब राहगीरों ने उसका शव सड़क किनारे पड़े देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed