फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कब्जा हटाने गई राजस्व टीम के साथ मारपीट, पुलिस पर पथराव, तीन दरोगा चोटिल

कब्जा हटाने गई राजस्व टीम के साथ मारपीट, पुलिस पर पथराव, तीन दरोगा चोटिल

Fri, 25 Jan 2019 09:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
कब्जा हटाने गई राजस्व टीम के साथ मारपीट, पुलिस पर पथराव, तीन दरोगा चोटिल
नौहझील क्षेत्र में कब्जा हटाने गई पुलिस से उलझती महिला।
मथुरा। नौहझील के गांव मुसमुना में कब्जा हटवाने पुलिस के साथ गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पहले मारपीट की फिर पथराव करने लगे। इससे तीन दरोगा चोटिल हुए हैं, जबकि तहसील की राजस्व टीम भाग खड़ी हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को नौहझील के गांव मुसमुना में कुछ दबंगों ने ग्राम पंचायत व गांव के कुछ लोगों की पैतृक जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस पर कानूनगो रामकुमार शर्मा, लेखपाल शंकरलाल व नजमुद्दीन नौहझील थाना और बाजना चौकी पुलिस बल को साथ लेकर मुसमुना पहुंचे। टीम ने गांव में पहुंचकर संबंधित जमीन की पैमाइश करना शुरू किया।
विज्ञापन


तहसील टीम ने गांव के रामजीलाल, मानसिंह व भगवत द्वारा जमीन पर कब्जा पाया। इस पर राजस्व टीम ने सायं के वक्त रामजीलाल की दो बीघा बरसीम को जेसीबी से नष्ट कर दिया। वहीं मानसिंह के बिटौरा व बुर्जी को तोड़ने लगे। इसी दौरान कुछ महिलाएं आ गईं और जेसीबी के आगे लेट गईं। पुलिस और महिला सिपाहियों ने ग्रामीण महिलाओं को हटाया तो ग्रामीणों ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस मारपीट करने वाले लोगों से निपटती थोड़ी देर में ही पथराव शुरू हो गया। पथराव होते ही राजस्व टीम जेसीबी लेकर भाग खड़ी हुई। वहीं पत्थर लग जाने से बाजना चौकी प्रभारी राजकुमार गिरि, नौहझील थाने के दरोगा सुमित व जतिन पाल चोटिल हो गए।


पुलिस ने मौके से रविंद्र नाम के युवक को पकड़ लिया और थाने ले आए। सूचना पर सीओ मांट जगवीर सिंह चौहान मांट, सुरीर पुलिस लेकर नौहझील थाने पहुंच गए। पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ को दबिश दी। सीओ मांट जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि अतिक्रमण हटाने गई टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी थी। गांव में शांति है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed