{"_id":"5b0d4f4d4f1c1b9c6e8b5322","slug":"121527598925-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की झूठी शिकायत कराना पड़ा मंहगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की झूठी शिकायत कराना पड़ा मंहगा
Updated Tue, 29 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बिछवां। नाबालिग को हथियार बनाकर दो युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला के विरुद्ध सीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता के विरुद्ध झूठा अभियोग पंजीकृत कराए जाने की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने अधिकारी की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में चार अप्रैल 2018 को एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 14 वर्षीय पुत्री के साथ 28 मार्च को नामजद दो आरोपियों ने जबरिया घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। वहीं आरोपियों के दो साथी घटना के समय दरवाजे के बाहर निगरानी के लिए खड़े थे। तत्कालीन सीओ परमानंद के स्थानांतरण के बाद जांच सीओ भोगांव प्रियांश जैन के पास आ गई थी।
जांच में पता चला कि पीड़िता के घर के बाहर कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। नाबालिग झगड़ा होता देख घर में जाकर सो गई थी। उक्त घटना के बाद मां और पिता ने कुछ लोगों के कहने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया था। मामला झूठा पाए जाने पर सीओ के आदेश पर पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।