फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा पीटा

घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा पीटा

Sun, 06 May 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा  पीटा
मैनपुरी। रामलीला मैदान के पास शिवनगर कालोनी में शनिवार रात एक बारात में डीजे पर डांस के विवाद हो गया। इसमें घराती और बारातियों में जमकर मारपीट हो गई। घरातियों ने बारातियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। वहीं, वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। समारोह में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास शिवनगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति के घर शनिवार की रात पुत्री की बारात आई थी। बारातियों की संख्या कम थी, वहीं घराती डीजे पर डांस कर रहे थे। जब बारातियों ने उनसे डीजे पर डांस करने देने के लिए कहा तो विवाद होने लगा। इसके बाद एक बाराती ने घराती के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


घराती के साथ मारपीट के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बारातियों के वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बारात में आए बुजुर्गों ने मामले को बमुश्किल शांत कराया। मामला रफा दफा होने के बाद पुलिस वापस लौट गई। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed