{"_id":"5ae86eb04f1c1b390a8b7778","slug":"121525182128-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए दंपती, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आए दंपती, महिला की मौत
Updated Tue, 01 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी (बेवर)। जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। इससे बीटीसी का पेपर देने जा रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला कन्नौज के गांव विरयामपुर गुरुसहायगंज निवासी नीलेश कुमार झांसी में सेना में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं।
मंगलवार को वह 25 वर्षीय पत्नी नीतू को बीटीसी का पेपर दिलाने के लिए बाइक से मैनपुरी ले जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे वह दंपती गांव बनकिया से भोगांव की तरफ जीटी रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक उन्हें चपेट में ले लिया। इससे नीतू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं जानकारी मिलने पर परिवारीजन भी आ गए। नीलेश को इलाज के लिए फतेहगढ़ ले गए हैं।