{"_id":"5ad894464f1c1b5f098b5689","slug":"121524143174-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी की दोगुनी उम्र के दूल्हे से की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बेटी की दोगुनी उम्र के दूल्हे से की शादी
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। कस्बे के एक गांव में पिता ने नाबालिग बेटी की शादी दोगुनी उम्र के दूल्हे से कर दी। जानकारी हुई तो गांव में पत्रकार पहुंच गए। इस पर तुरंत ही बेटी को विदा कर दिया गया। कारण पूछने पर पिता ने तर्क दिया कि लड़कियों के साथ आए दिन बलात्कार जैसी वारदातें हो रही हैं, इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी जल्दी कर दी।
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम को इटावा से बारात आई थी। शादी की रस्मों के बीच गांव में किशोरी की शादी होने की बात सोशल मीडिया पर चलने लगी। जानकारी पर गुरुवार सुबह जब पत्रकार गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी करीब 38 वर्ष के युवक से कर दी है।
इस बीच पत्रकारों ने जब किशोरी के पिता ने सवाल जवाब किए तो उन्होंने बताया कि आज लड़कियों के साथ आए दिन उत्पीड़न की वारदातें हो रही हैं। आए दिन दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते लड़का मिलते ही उसने अपनी बेटी की शादी कर दी। वहीं थाना पुलिस ने शादी के बारे में जानकारी न होने की बात कही।