{"_id":"5a04a0414f1c1b69678ba62f","slug":"121510252609-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित जानी ने सीएम को कहे आपतिजनक शब्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमित जानी ने सीएम को कहे आपतिजनक शब्द
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पिछले दिनों लोगों से ताजमहल पर कूच करने का आह्वान करने के मामले में जेल गए नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी को गुरुवार को जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया। उन्होंने जेल से बाहर आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उनके बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे। इसके बाद अपना सिर मुंडवा लिया। उन्होंने कहा कि यह मुंडन प्रदेश सरकार की नीति के खिलाफ कराया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा था कि ताजमहल को तुड़वा दो लेकिन प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके विपरीत जो हिंदू नेता ताजमहल को तेजोमहालय कह रहे हैं, उन्हें जेल में डाला जा रहा है। सरकार के इसी रवैये के खिलाफ मुंडन कराया है।
अमित जानी ने पिछले दिनों ताज का एक आपत्तिजनक फोटो भी शेयर किया था। उनके खिलाफ ताजगंज थाने में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसमें दो दिन पहले जमानत मिल गई थी। परवाना पहुंचने पर गुरुवार को जेल से रिहाई हो गई।