फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, गोली लगने से युवक जख्मी

जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, गोली लगने से युवक जख्मी

Mon, 21 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, गोली लगने से युवक जख्मी
फायरिंग
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला नधा में रविवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया।
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक ने विपक्षियों पर गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। जबकि गांववालों का कहना है कि कमर में लगे तमंचे से फायर हो जाने से घटना हुई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला नधा में रामदेव सिंह और रामशरन यादव के बीच करीब 40 साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इन दोनों के बीच चार दशक पहले जमीन की अदला-बदली हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व रामदेव रामशरन की जमीन पर घूर लगाने लगा, तो राम शरन ने विरोध किया। तभी से इनके बीच झगड़ा, मारपीट होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह भी घूर हटाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी के साथ मारपीट भी हुई। इस दौरान अचानक गोली लगने से रामदेव का भतीजा राजेश कुमार जख्मी हो गया। आरोप है कि विरोधियों ने गोली मारकर घायल किया है। जबकि गांववालों की मानें तो वह खुद कमर में तमंचा लगाकर आया था।


मारपीट के दौरान अचानक फायर होने से गोली उसके पैर में लग गई। उधर, गोली चलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। जख्मी राजेश का आरोप आरोपियों ने उसे गोली मारी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed