फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मास्टरमाइंड विकल्प ने तैयारी की थी स्क्रिप्ट

मास्टरमाइंड विकल्प ने तैयारी की थी स्क्रिप्ट

Wed, 02 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मास्टरमाइंड विकल्प ने तैयारी की थी स्क्रिप्ट

विज्ञापन
संजीव गुप्ता के अपहरण के ड्रामे की स्क्रिप्ट मास्टरमाइंड विकल्प गुप्ता ने तैयार की थी। एसएसपी अजय कुमार ने इसे स्पष्ट किया। विकल्प सीए होने के साथ सारिका का रिश्ते में भतीजा लगता है। एसटीएफ टीम यदि पीछा नहीं करती तो फिरौती की रकम देकर बचने का ड्रामा दिखाने की तैयारी थी।


एसएसपी ने बताया कि बाजार की करोड़ों की देनदारी होने के कारण भतीजा विकल्प ने ही संजीव के अपहरण के ड्रामे की स्क्रिप्ट को तैयार की थी। उन्होंने बताया कि वह सीए होने के साथ साइबर क्राइम का भी जानकार है। पूछताछ के दौरान भी विकल्प गुप्ता ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि पूरी प्लानिंग करने में संजीव की पत्नी सारिका, सारिका के भाई सागर का ही हाथ है। उन्होंने बताया यदि एसटीएफ की टीम इसका पीछा नहीं करती तो शायद वह फिरौती देकर छूटने का ड्रामा रचने की तैयारी थी। लेकिन वह कुछ कर पाता इससे पहले ड्रामे का खुलासा हो गया।
विज्ञापन



सहारनपुर से पानीपत जाने के दौरान तोड़ा मोबाइल एवं सिम
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि संजीव गुप्ता ने सहारनपुर से पानीपत जाने के दौरान ही रास्ते में अपने मोबाइल के साथ ही दोनों सिमों को तोड़ दिया था। पानीपत स्थित होटल स्वर्णमहल से पत्नी के मोबाइल पर अपनी ओर से बातचीत की थी। संजीव गुप्ता ने खुद ही इसका खुलाशा पूछताछ के दौरान ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed