{"_id":"5980c9b14f1c1bc46c8b4755","slug":"121501612465-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंचकर पत्नी को किया था फिरौती का मैसेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पहुंचकर पत्नी को किया था फिरौती का मैसेज
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पुलिस शिकंजे में फंसे ड्रामेबाज परिवार से पूछताछ की गई तो चाैंकाने वाले तथ्य सामने आए। नीता पांडेय से रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद संजीव जब भी घर से बाहर निकलता था तो वह लाइसेंसी रिवाल्वर और ड्राइवर को साथ ले जाता थे लेकिन 22 जुलाई को वह न तो रिवाल्वर ले गया और न ही ड्राइवर को ले गया। कार को खुद ड्राइव किया था।
पुलिस ने बताया कि संजीव अपनी कार लेकर होटल सागर रत्ना पहुंचा। इसके बाद वह घर न आकर उसायनी से जलेसर, एटा होते हुए अलीगढ़ गभाना स्थित होटल पर पहुंचे था। यहां पर उसने अपनी कार को एक पंक्चर वाली दुकान के पास खड़ी कर दी। साथ ही पूरी तरह से लॉक कर दी। यहां से वह रोडवेज बस से दिल्ली पहुंच गया।
यहां संजीव ने मोबाइल फोन खोला और सौ करोड़ की फिरौती का मैसेज पत्नी के फोन पर भेज दिया। साथ ही फोन को बंद कर दिया। दिल्ली से बस द्वारा चंडीगढ़ पहुंचा। यहां पर फिर से मोबाइल खोला और पत्नी को मैसेज किया।
विज्ञापन
साथ ही पठानकोट होते हुए जम्मू पहुंच गया। कुछ देर जम्मू में रुकने के साथ ही हिमांचल के मनाली पहुंचा। तीन दिन मनाली में रुकने के साथ ही रोहतक गया। वहां से पुन: मनाली आया। यहां से बस द्वारा देहरादून, सहारनपुर होते हुए पानीपत पहुंचा। पानीपत स्थित होटल स्वर्णमहल पहुंचने से पूर्व फिरौती के लिए पत्नी के मोबाइल पर एक मैसेज छोड़ा। इसके पीछे मंशा थी कि घर से कोई व्यक्ति उसके पास पहुंचेगा और यहां फिरौती की रकम देने का नाटक करने के साथ ही वह घर के लिए प्रस्थान कर जाएगी।
जम्मू में देखी थी मुन्ना माइकल फिल्म
संजीव गुप्ता 24 जुलाई को बस द्वारा जम्मू पहुंचा था। यहां उसने मेटमॉल में मुन्ना माइकल फिल्म देखी थी। साथ ही वह मनाली पहुंचा। 24 से 27 जुलाई तक मनाली रुकने के साथ ही 27 की शाम को पानीपत पहुंचा था।
सरिया की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से खुली पोल
अपहरण का नाटक रचने वाला संजीव सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर टूट गया। इसके बाद उसने पुलिस को सारी सच्चाई से अवगत कराया। संजीव उसायनी स्थित एडीफाई स्कूल के बाद बाईपास मार्ग होते ही ककरऊ कोठी चौराहे पर पहुंचा था।
संजीव को यह उम्मीद नहीं थी कि चौराहे के समीप गौरव ट्रेडर्स की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। जब पुलिस ने गौरव ट्रेडर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो संजीव कार खुद ड्राइव कर रहा था। पुलिस द्वारा यह फुटेज संजीव को दिखाए गए तो उसने अपहरण की कहानी खुद बयां कर दी।
पुलिस दो दिन से उन रास्तों पर सीसीटीवी फुटेज तलाश रही थी जहां से संजीव गुप्ता की कार जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सरिया की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी तो संजीव की कार दिखाई दे गई। इसे वह अकेला ड्राइव कर रहा था।
15 से 20 लोगोें के दर्ज किए गए बयान
मामले में चार आरोपियों को जेल भेजने से पहले पुलिस ने तीन दिन में करीब 15से 20 लोगों के बयान दर्ज किए। इसमें सागर रत्ना, एडीफाई स्कूल का चौकीदार के साथ होटल स्वर्णमहल के चौकीदार के भी शामिल हैं।
सबूत एकत्रित करने को जम्मू में डेरा डाले है टीम
संजीव गुप्ता उसकी पत्नी सारिका गुप्ता और साला सागर तथा रिश्तेदार विकल्प को भले ही पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हो लेकिन संजीव के खिलाफ और पुख्ता सबूत एकत्रित करने के लिए पुलिस की एक टीम अभी जम्मू में डेरा डाले हुए है। बारिश अधिक होने के कारण पुलिस आगे की कार्रवाई नहीं कर पा रही। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि मौसम सही होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।