फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सराफ को पीटा, घसीटते हुए ले गए थाने

सराफ को पीटा, घसीटते हुए ले गए थाने

Thu, 20 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सराफ को पीटा, घसीटते हुए ले गए थाने
man beaten by the in laws
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के न्यू बाजार में एक सराफा व्यापारी के पिता की शिकायत पर दुकान पर पहुंची थाना पुलिस ने व्यापारी के साथ मारपीट की। उसे पीटते हुए थाने ले गए। व्यापारी ने पुलिस पर दुकान से पांच लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। थाने से छोड़ने की एवज में तीन लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया। वहीं लूटपाट की घटना से पुलिस इनकार कर रही है। व्यापारी को दुकान से खींचने व मारपीट के फुटेज सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
विज्ञापन


न्यू बाजार में अनिल वर्मा उर्फ बंटी की सराफ की दुकान है। बुधवार शाम को ग्राहकों को जेवर आदि दिखा रहे थे। तभी थाने के एसएसआई छह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दुकान पर आए। आते ही कहा कि तेरे बाप ने शिकायत दर्ज कराई है। तुझे थाने चलना पडे़गा। अनिल ने जब इनकार किया तो पुलिस वालों ने उन्हें दुकान से खींचने की कोशिश की। काफी देर तक पुलिस व व्यापारी के बीच दुकान पर खींचतान चलती रही। इस बीच पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट भी की। एसएसआई ने कालर पकड़ कर उन्हें काउंटर के बाहर खींच लिया। खींचते घसीटते हुए थाने ले गए वहां हवालात में बंद कर दिया। रात करीब दो बजे हवालात से छोड़ा गया।
विज्ञापन


अनिल वर्मा ने आरोप लगाया कि पिता ने घरेलू बंटवारे को लेकर थाने में शिकायत दी थी। बुधवार शाम को एसएसआई पुलिसकर्मियों के साथ दुकान में घुस आए। जबरदस्ती उन्हें मारपीट कर खींचकर थाने ले गए। वहां भी उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पुलिसकर्मी दुकान पर एक थैली में रखी सोने की अंगूठियां, डेढ़ किलो चांदी और 30 हजार रुपये नकद लूट ले गए। थाने से उन्हें छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये भी लिए हैं। वहीं जब इस बारे में थाने में मौजूद एसएसआई से पूछा गया तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। कहा कि खुद ही जांच कर लो सीसीटीवी फुटेज की उन्होंने कोई लूट नहीं की है। झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को पत्र के साथ सीसीटीवी फुटेज भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि युवक के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। जांच के लिए पुलिस को भेजा गया था। रात को दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद थाने से छोड़ दिया गया। सराफ व्यापारी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed