{"_id":"594d4c494f1c1bce5e8b46ea","slug":"121498238025-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम में पढ़ रहे छात्र की हत्या का शक जताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आश्रम में पढ़ रहे छात्र की हत्या का शक जताया
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। मध्य प्रदेश निवासी पिता ने मोतीझील स्थित एक आश्रम के महंत और एक युवक पर उसके पुत्र की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के जिला सागर निवासी शिवराम दुबे का 22 वर्षीय पुत्र देवेंद्र पिछले 7 वर्षो से मोतीझील स्थित एक आश्रम में रहकर वेद-पुराणों की पढ़ाई करता था।
पिता शिवराम के अनुसार 20 जून को देवेंद्र ने फोन कर बताया कि आश्रम के महंत, आश्रम में रहने वाले एक युवक और तीन बहनों ने उसे मारपीट कर आश्रम से निकाल दिया है।
विज्ञापन
देवेंद्र ने सिर पर गंभीर चोट आने और अपने साथ अनहोनी की बात भी बताई थी। पिता का कहना है कि तब से देवेंद्र का कोई पता नहीं है। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। उधर, आश्रम के महंत की मानें तो देवेंद्र को दो साल पहले आश्रम से निकाल दिया गया था।
कोतवाली वृंदावन के एसएसआई ने बताया कि तहरीर लेकर जांच कर रहे हैं। अभी मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है।