फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आश्रम में पढ़ रहे छात्र की हत्या का शक जताया

आश्रम में पढ़ रहे छात्र की हत्या का शक जताया

Fri, 23 Jun 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
आश्रम में पढ़ रहे छात्र की हत्या का शक जताया
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
वृंदावन। मध्य प्रदेश निवासी पिता ने मोतीझील स्थित एक आश्रम के महंत और एक युवक पर उसके पुत्र की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मध्य प्रदेश के जिला सागर निवासी शिवराम दुबे का 22 वर्षीय पुत्र देवेंद्र पिछले 7 वर्षो से मोतीझील स्थित एक आश्रम में रहकर वेद-पुराणों की पढ़ाई करता था।
विज्ञापन



पिता शिवराम के अनुसार 20 जून को देवेंद्र ने फोन कर बताया कि आश्रम के महंत, आश्रम में रहने वाले एक युवक और तीन बहनों ने उसे मारपीट कर आश्रम से निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवेंद्र ने सिर पर गंभीर चोट आने और अपने साथ अनहोनी की बात भी बताई थी। पिता का कहना है कि तब से देवेंद्र का कोई पता नहीं है। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। उधर, आश्रम के महंत की मानें तो देवेंद्र को दो साल पहले आश्रम से निकाल दिया गया था।

कोतवाली वृंदावन के एसएसआई ने बताया कि तहरीर लेकर जांच कर रहे हैं। अभी मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed