फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सोते रहे डीएम एसएसपी, पांच घंटे बाद पहुंचे

सोते रहे डीएम एसएसपी, पांच घंटे बाद पहुंचे

Mon, 12 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सोते रहे डीएम एसएसपी, पांच घंटे बाद पहुंचे
डीएम का विराेध्‍ा
मथुरा। इतना बड़ा हादसा भी अफसरों की नींद नहीं तोड़ पाया था। डीएम और एसएसपी भी पांच घंटे के बाद मौके पर पहुंचे। दूसरे अफसर भी घंटों विलंब से आए। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश रहा। अफसरों को खूब भला-बुरा कहा गया। कई बार तो हंगामे जैसी स्थिति बन गई थी मौके पर।
विज्ञापन


तड़के साढ़े चार बजे का हादसा बताया जा रहा है। मकेरा के लोग उसी समय से बचाव कार्य में लग गए थे। किसी ने पुलिस को फोन किया तो किसी ने नहर विभाग को। क्योंकि उस वक्त रजबहा में पानी का बहाव तेज था लिहाजा पानी को रोकने के लिए अफसरों से बात की गई। लेकिन अफसरों की लापरवाही देखिए कि आठ बजे से मौके पर जुटना शुरू हुए।
विज्ञापन


तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम समेत पुलिस के बड़े अधिकारी भी विलंब से ही पहुंचे। डीएम और एसएसपी भी पांच घंटे लेट यहां गए थे। इस पर लोगों ने खासी नाराजगी भी जताई। गुस्साई भीड़ ने हंगामा भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



टेंपो से ले जाए गए शव, नहीं आई एंबुलेंस
प्रशासन के सारे इंतजाम धड़ाम थे। नहर से निकाले गए शवों को टेंपो से पोस्टमार्टम गृह तक भेजा गया। प्रशासन एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं कर सका। कुछ शव पुलिस की गाड़ियों में ले जाए गए। ये स्थिति तो तब थी जब सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को इस हादसे की सूचना दे दी गई थी। लेकिन किसी ने कोई इंतजाम किया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed