फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बीमारी से तंग महिला ने नदी में कूदने की कोशिश की

बीमारी से तंग महिला ने नदी में कूदने की कोशिश की

Thu, 02 Aug 2018 08:46 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
बीमारी से तंग महिला ने नदी में कूदने की कोशिश  की
मैनपुरी-बेवर। बीमारी से तंग होकर नदी में कूद कर जान देने जा रही वृद्धा को मौके पर पहुंची पुलिस ने बचा लिया। थाने पहुंची वृद्धा का कहना था कि ‘प्रान निकत्त नाएं, एक साल से जा बीमारिऊ ठीक होत नाएं।’ तंग आकर वह जान देने जा रही थी। पुलिस ने वृद्धा के पुत्र को थाने बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन


थाना पुलिस गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे फर्रुखाबाद रोड पर गश्त कर रही थी। जब पुलिस काली नदी पर पहुंची तो देखा कि एक 70 वर्षीय वृद्धा नदी में कूदने जा रही थी। तुरंत ही पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाकर वृद्धा को नदी में छलांग लगाने से रोक लिया। वृद्धा को पुलिस थाने ले गई। वहां पूछताछ करने पर उसने बताया कि एक साल से बीमार चल रही है। उपचार के बाद भी ठीक नहीं हो रही। इस वजह से वह खुदकुशी करना चाहती है। पुलिस ने वृद्धा के परिजनों को सूचना भिजवाई। कुछ देर बाद पुत्र थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी सुपुदर्गी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed