{"_id":"5b2698e04f1c1b5d748b5555","slug":"11529256160-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोरी सहित तीन लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल किशोरी व एक अन्य को जिला अस्पताल से मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।
पहली घटना थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला छेड़ी की है। यहां के निवासी 60 वर्षीय दलवीर सिंह गांव में टूटे हुए तार की चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर की है। यहां के निवासी रामौतार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रीना बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आ गई।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरी घटना थाना बेवर क्षेत्र के गांव मझोला की है। यहां के निवासी रामनाथ सिंह का 42 वर्षीय पुत्र कन्हैया बिजली के तारों की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रीना और दलवीर सिंह को मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।