{"_id":"5a1d9ccb4f1c1b60678be1b4","slug":"11511890123-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में मिले ब्रांडेड कंपनी के नकली कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में मिले ब्रांडेड कंपनी के नकली कपड़े
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
रेडीमेड गारमेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। अंडर गारमेंट बनाने वाली एक निजी कंपनी की टीम ने मंगलवार को कस्बे में स्थित होजरी की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन दुकानों पर कंपनी के नाम पर नकली ब्रांड के कपड़े बरामद किए गए। कंपनी के प्रतिनिधि ने तीन दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
अंडरगारमेंट बनाने वाली एक निजी कंपनी की टीम मंगलवार को थाने पहुंची। उसे सूचना मिली थी कि कंपनी के नाम के नकली अंडरगारमेंट कस्बे की दुकानों पर बेचे जा रहे हैं।
कोलकाता से आई टीम ने कस्बे में स्थित कई होजरी की दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकानदार दीन मोहम्मद की मंसूरी फैशन पाइंट से 20 बॉक्स, साकिर की दुकान से 18 बाक्स, जीसन की दुकान से 20 बॉक्स कंपनी के नाम पर नकली ब्रांड के अंडर गारमेंट मिले।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से आए अधिकारी पवन कुमार ने तीनों दुकानदारों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं कंपनी की ओर से की गई इस छापेमारी से बाजार में दिनभर हड़कंप मचा रहा।