फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पत्नी को बंधक बनाकर दो तक रखा भूखा

पत्नी को बंधक बनाकर दो दिन तक रखा भूखा

Fri, 20 Oct 2017 09:44 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को बंधक बनाकर दो तक रखा भूखा
आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र की एक महिला ने ससुरालियों पर बंधक बनाने और भूखा रखने का आरोप लगाया है। वह एक महिला के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने ससुरालियों को बुला लिया। हालांकि शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

 

महिला की शादी फरवरी में हुई थी। पति सिकंदरा स्थित जूता फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसने आरोप लगाया कि ससुरालीजन बंदिश लगाते हैं। पति के साथ बाहर नहीं जाने देते। मोबाइल पर बात करने पर भी टोकते हैं। दो दिन से उसे घर में बंधक बना रखा था। उसे कमरे में भूखा प्यासा भी रखा गया। शुक्रवार सुबह उसने किसी तरह मोबाइल लेकर अपनी मां को फोन करके घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने परिचित महिला को ससुराल भेजा। महिला ने उसे मुक्त कराया। वह उसे थाना हरीपर्वत लेकर आई। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ससुरालियों को भी बुला लिया। पति ने आरोप को गलत बताया। उसने कहा कि गलतफहमी हो गई है। पत्नी से मामूली कहासुनी हो गई थी। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि शाम को पति-पत्नी में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed