{"_id":"599726f64f1c1be66c8b49ab","slug":"11503078134-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला अज्ञात बालक का शव, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में मिला अज्ञात बालक का शव, हड़कंप
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला बहोरी के समीप स्थित तालाब में शुक्रवार को एक बालक का शव जानवर नोच रहे थे। मंजर देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर आई पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला बहोरी के समीप तालाब से दुर्गन्ध उठने पर गांववाले वहां पहुंचे, तो मंजर देख उनके होश उड़ गए। तालाब किनारे जानवर करीब पांच वर्षीय बालक का शव खींच रहे थे। तालाब में शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी।
खबर लगते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। घंटों की मशक्कत के बाद भी मौजूद कोई भी व्यक्ति शव की पहचान नहीं कर सका। शव कई दिन पुराना और पानी में होने के कारण क्षत-विक्षत हो गया था। वहीं जानवर भी नोच डाले थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक बालक नीली रंग की जींस पैंट और लाल शर्ट पहने था। तीन-चार दिन पुराने शव की शिनाख्त नहीं हो पाने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। साथ ही आसपास के थानों को भी जानकारी दे दी गई है। ताकि मृतक की शिनाख्त और घटना का खुलासा किया जा सके।