{"_id":"5984b1fe4f1c1b94098b4684","slug":"11501868542-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को घर में घुसकर पीटा
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
दलित की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला गवे में दुकान की उधारी के रुपये मांगने पर आरोपियों ने दलित महिला को घर में घुसकर लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया ।गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित जब शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को पीड़ित परिवारीजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
गांव नगला गवे निवासी अजय कुमार परचून की दुकान करता है। गांव निवासी आरोपियों पर उधारी चल रही थी। एक अगस्त को जब उसकी मां रामप्यारी उधारी के रुपये मांगने गई। तो इसी बात से गुस्साए आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए घर में घुस आए। लाठी-डंडा से मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने उनका मेडिकल तो कराया मगर तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परेशान पीड़ित परिवारीजन शुक्रवार को एसपी राजेश एस से मिले। प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने व नामजद आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।