फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला को घर में घुसकर पीटा

महिला को घर में घुसकर पीटा

Fri, 04 Aug 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
महिला को घर में घुसकर पीटा
द‌लित की ‌प‌िटाई
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला गवे में दुकान की उधारी के रुपये मांगने पर आरोपियों ने दलित महिला को घर में घुसकर लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया ।गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित जब शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को पीड़ित परिवारीजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


गांव नगला गवे निवासी अजय कुमार परचून की दुकान करता है। गांव निवासी आरोपियों पर उधारी चल रही थी। एक अगस्त को जब उसकी मां रामप्यारी उधारी के रुपये मांगने गई। तो इसी बात से गुस्साए आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए घर में घुस आए। लाठी-डंडा से मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने उनका मेडिकल तो कराया मगर तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परेशान पीड़ित परिवारीजन शुक्रवार को एसपी राजेश एस से मिले। प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने व नामजद आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed