फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जमीन के लालच में भाभी ने की देवर की हत्या

जमीन के लालच में भाभी ने की देवर की हत्या

Wed, 02 Aug 2017 11:33 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
जमीन के लालच में भाभी ने की देवर की हत्या
क्राइम - फोटो : Desk
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में 14 मई की रात रायापुल के समीप युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक जयवीर की हत्या उसकी ही सगी भाभी ने तीन अन्य साथियों की मद्द से जमीन हड़पने के उद्देश्य से कराई थी। पुलिस ने आरोपी भाभी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं दो अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विदित है कि गांव नगला जंगी निवासी जयवीर (50) अविवाहित था। 14 मई को वह घर से खेत जाने की बात कहकर घर निकला था। अगले दिन उसका शव रायाहार पुल के समीप नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। उक्त घटना में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस घटना के खुलासे में जुटी हुई थी। इस बीच जानकारी मिली की जयवीर की हत्या में उसकी भाभी शामिल है। थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने जब शक के आधार पर थाने लाकर महिला से पूछताछ की तो वो टूट गई। भाभी जसोदा ने बताया जायदाद के लालच में सगे नंदोई अमलेश निवासी गांव लालपुर, संजीव निवासी गांव नगला जंगी और मोना जाटव निवासी गांव अनूपपुर के साथ मिलकर हत्या की थी। 14 मई को देवर को रायाहार पुल पर ले जाकर अमलेश ने सिर में नुकीला हथियार घोंप कर हत्या की थी। हत्याकांड के एवज में नंदोई अमलेश को मृतक के हिस्से की आधी जमीन, संजीव को मकान और मोना को 20 हजार रुपये का लालच दिया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने खुलासे के बाद ढढौंस पुल से मोना जाटव को गिरफ्तार किया। उसने भी हत्याकांड में शामिल होने का जुर्म स्वीकारा। बुधवार को जसोदा देवी, मोना को चालान कर जेल भेजा गया। वहीं पुलिस दो अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है। बुधवार को एसपी राजेश एस ने प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed