{"_id":"5970f4a84f1c1bba288b45e1","slug":"11500574888-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता की मदद से संतुष्ट नहीं मानवाधिकार आयोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता की मदद से संतुष्ट नहीं मानवाधिकार आयोग
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। रेप पीडिता दिव्यांग किशोरी को प्रशासनिक स्तर से दी गई आर्थिक मदद से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग संतुष्ट नहीं है। आयोग ने पीड़िता के रहने के लिए आवास और आजीविका की व्यवस्था करने को कहा है।
नौहझील थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले आंखों से दिव्यांग किशोरी के साथ रेप हुआ था। मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीएम को तलब कर लिया था। गुरुवार को डीएम के स्थान पर आयोग में पेश हुए एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र ने पीड़ित किशोरी को अब तक उपलब्ध कराई गई सरकारी मदद की जानकारी दी।
आयोग के सदस्यों ने कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए उनके माध्यम से पीड़िता को और भी आर्थिक मदद करने, आवास और आजीविका के लिए भी साधन की व्यवस्था करने को कहा। यह पूरा करने के बाद ही अब डीएम यहां आए। इसके लिए फिर से नई तिथि तय कर दी जाएगी। गौरतलब रहे कि आयोग के नोटिस से पहले ही पीड़ित किशोरी को तीन लाख रुपये की मदद दी गई थी।