फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तोड़फोड़ -अश्लीलता में फंसे रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष

तोड़फोड़ -अश्लीलता में फंसे रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष

Wed, 12 Jul 2017 12:00 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़ -अश्लीलता में फंसे रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष
police demo pic - फोटो : demo
मथुरा। सौंख के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज में तोड़फोड़, अश्लील शब्दों का प्रयोग एवं जान से मारने की धमकी देने में रालोद के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी फंस गए हैं। कालेज की प्रधानाचार्य ने पूर्व जिलाध्यक्ष समेत नौ लोगों को नामजद करते हुए करीब 24 लोगों के खिलाफ थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



सोमवार को रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी समर्थकों के साथ सौंख के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज पहुंचे थे। आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ स्कूल का गेट तोड़ा और अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में प्रधानाचाय एवं प्रबंधक से अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। स्कूल के स्टाफ से भी गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने रालोद पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, वेदपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजेश सिंह, चंद्रशेखर, विक्रम, बाहन सिंह, पूरन सिंह, श्याम सिंह के अलावा 10-15 अज्ञातों के खिलाफ थाना मगोर्रा में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरीशवर्धन सिंह का कहना है स्कूल की प्रधानाचार्या की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed