{"_id":"5aba43854f1c1ba8248b4574","slug":"111522156421-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली युवती से दुष्कर्म
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-औंछा। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात घर में अकेली युवती के साथ नामजद आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना के समय परिजन मेला देखने के लिए गए थे। उनके लौटने के बाद युवती ने जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को लिखापढ़ी कर जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति सोमवार की शाम परिजनों के साथ मेला देखने जा रहा था। उसने पुत्री से साथ चलने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे घर में छोड़ कर मेला देखने चले गए। रात को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव हलपुरा निवासी हरीश कुमार घर में कूद गया। चारपाई पर सो रही युवती को दबोच लिया। उसका मुंह बंद कर कमरे में ले गया।
वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बीच परिजन आ गए तो आरोपी छत से कूद कर भाग गया। युवती ने घरवालों को साथ हुई घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी की तलाश करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मंगलवार को आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद अब न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।