फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चोरी गए फोन से हत्यारे की तलाश

चोरी गए फोन से हत्यारे की तलाश

Sat, 25 Nov 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
चोरी गए फोन से हत्यारे की तलाश
murder - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कालोनी में दंत चिकित्सक के घर में सो रहे वृद्ध कर्मचारी की हत्या के खुलासे के लिए अब पुलिस फोन डिटेल की जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह थाना एलाऊ क्षेत्र निवासी वृद्ध का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला था। गला दबाकर हत्या की गई थी। वहीं मृतक का मोबाइल भी गायब था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी रघुवीर सिंह उर्फ वीरे (60) पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव के यहां कर्मचारी थे। पंजाबी कालोनी निवासी दंत चिकित्सक योगेंद्र सिंह तोमर से भी घरेलू संबंध हो गए थे।
विज्ञापन


जिस वजह से गुरुवार रात को दंत चिकित्सक उन्हें अपने घर में रखवाली के लिए छोड़कर कुसमरा भांजी की शादी में गए थे। मगर रात को ही बदमाशों ने रघुवीर की गला दबाकर हत्या करने के बाद घर में रखे लाखों के जेवर व नकदी लूट ली थी। शुक्रवार सुबह नौकरानी के आने पर घटना का खुलासा हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान मृतक का मोबाइल भी गायब मिला था। जंाच में स्वाट व थाना पुलिस जुटी है। सूत्रों की मानें तो मृतक के मोबाइल की काल डिटेल के सहारे पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हांलाकि अभी तक घटना के खुलासे को लेकर कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed