फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लापता बालक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका

लापता बालक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 15 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
लापता बालक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका
हत्या
भोगांव (मैनपुरी)। मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर पट्टी से लापता हुए बालक का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बालक के पिता ने तीन युवकों पर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर पट्टी निवासी गौरव कुमार का सात वर्षीय पुत्र आर्यन जो कि विकलांग था। मंगलवार को घर के बाहर खेलते समय कहीं लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर जब ग्रामीण गांव के बाहर स्थित दूधाधारी तालाब के समीप पहुंचे। तो उन्हें आर्यन का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गौरव व थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को तालाब से निकलवाने के बाद सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। बच्चे के चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। जिसके चलते हत्या की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।


पीड़िता पिता गौरव ने गांव के ही तीन युवक दिलीप कुमार, अवधेश कुमार और शिवम कश्यप के विरुद्ध पुत्र की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का अभियोग पंजीकृत कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत शर्मा ने बताया कि आरोपियो की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed