{"_id":"5984b2f64f1c1b94098b4690","slug":"111501868790-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के दो समर्थकों पर हमला, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के दो समर्थकों पर हमला, मारपीट
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया में ग्राम सभा की बैठक के बाद विरोधियों ने प्रधान के दो सदस्यों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाइक में रखे ग्राम पंचायत के अभिलेख भी फाड़ डाले। दोनों समर्थक बैठक में शामिल सदस्यों के लिए जलपान लाने जा रहे थे। मामले में प्रधान पुत्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव नगरिया में शुक्रवार को ग्राम पंचायत की बैठक की। इसमें पंचायत सदस्य, लेखपाल, पंचायत सचिव और ग्राम पंचायत सचिव आदि मौजूद थे। अपराह्न करीब दो बजे प्रधान दीवान सिंह के पुत्र पप्पू ने दो समर्थक अमन व रवि को जलपान की व्यवस्था के लिए बाइक लेकर भेजा। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे सौरभ, रवि, शिवराज सिंह व दो अज्ञात लोगों ने इन्हें घेर लिया। लाठी-डंडा व तमंचा की बटों से दोनों की जमकर पिटाई की। पीटकर घायल करने के बाद बाइक में रखे सरकारी मूल दस्तावेज आदि भी फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर भाग निकले। प्रधान पुत्र ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा धमकी देने ा आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।