फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मेड़ के विवाद में अधेड़ को मारी गोली, रेफर

मेड़ के विवाद में अधेड़ को मारी गोली, रेफर

Sun, 30 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
मेड़ के विवाद में अधेड़ को मारी गोली, रेफर
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला मधू में शनिवार सुबह मेड़ के विवाद में नामजद आरोपियों ने अधेड़ को गोली मार दी। परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। पुलिस गोली मारने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांव नगला मधू निवासी बालिस्टर सिंह यादव (45) को गांव निवासी आरोपियों से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को आरोपी पक्ष के राजबहादुर और विनोद कुमार ने बालिस्टर की खेत की मेड़ को ट्रैक्टर से जुतवा दिया था। जब इसका विरोध किया तो शनिवार सुबह नामजद आरोपी अवैध असलाह लेकर घर पर आ गए। बालिस्टर के साथ गाली-गलौज करने के बाद उसे गोली मार दी। गोली सीधे पेट में जाकर लगी जिससे वह जमीन पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौडे़ तो आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed