{"_id":"5978e1504f1c1b0c2e8b47d1","slug":"111501094224-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला हिम्मत में टिगरिंग टीम से अभद्रता, गाली गलौज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगला हिम्मत में टिगरिंग टीम से अभद्रता, गाली गलौज
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/खैरगढ़। हाथवंत ब्लाक के गांव नगला हिम्मत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत टिगरिंग को गई टीम (ग्रामीणों को समझाने वाली टीम) के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। शौचालय के मांगपत्रों को जबरन छीन लिया गया। टीम के साथ गाली गलौज की। धमकी दी कि हम जैसे चाहेंगे उसी तरह से काम करना होगा। सीडीओ ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र को ओडीएफ किए जाने के लिए टिगरिंग टीमें बनाई हैं। यह चिह्नांकित गांव में पांच दिन तक रहती हैं। ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ मांगपत्रों को भरवाया जाता है। हाथवंत ब्लाक के नगला हिम्मत गांव में टिगरिंग टीम में शामिल पंकज कुमार, संजय कुमार, देवेश कुमार व जयशंकर सहित पांच सदस्य गए थे।
टीम ने गांव का भ्रमण करने के साथ आवेदन फार्मों को भरवाए जाने के काम प्रारंभ किया था। प्रधान पति राकेश कुमार टीम के साथ थे। पंकज कुमार का कहना है कि वह फार्म बांट रहे थे इसी दौरान रिंकू व जुगेंद्र सिंह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आए और गाली गलौज करने के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आवेदन फार्मों को जबरन छीन लिया चेतावनी दी कि हम जैसे चाहेंगे वैसे ही काम होगा। अन्यथा कोई शौचालय नहीं बनाएगा।
विज्ञापन
टिगरिंग टीम ने सीधे सौ नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव में पुलिस की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवकों को दबोच लिया। इधर टिगरिंग टीम के लीडर पंकज कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। एसबीएम के जिला कोआर्डिनेटर पुनीत निगम ने कहा कि टिगरिंग टीम से अभद्रता करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगला हिम्मत में टिगरिंग टीम से अभद्रता करने की सूचना मिली थी। अभद्रता करने वालों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने की कार्रवाई होगी। देश के राष्ट्रीय अभियान में ग्रामीण वाधक न बनकर सहयोग करें।
अशोक कुमार सीडीओ फिरोजाबाद।