फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुष्कर्म में असफल देवर ने भाभी पर किये कुल्हाड़ी से वार

दुष्कर्म में असफल देवर ने भाभी पर किये कुल्हाड़ी से वार

Wed, 19 Jul 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म में असफल देवर ने भाभी  पर किये कुल्हाड़ी से वार
demo pic - फोटो : demo
चौमुंहा/वृंदावन (मथुरा)। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात को देवर ने विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुरालीजनों ने महिला को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


विधवा ने सास-ससुर को देवर की हरकतों से पहले भी बताया था लेकिन मदद की जगह वह देवर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे। पुलिस ने आरोपी देवर और सास- ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


छाता क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने तहरीर दी है कि अप्रैल 2014 को बेटी की शादी वृंदावन के एक गांव में की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बाइक और भैंस की मांग कर रहे थे। इसी बीच बेटी के दो बच्चे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 में दामाद की मौत के बाद ससुरालीजन उसकी बेटी को और परेशान करने लगे। देवर उस पर बुरी नीयत रखता था। मंगलवार की देर शाम देवर ने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया।

बचाव की पुकार लगाने पर देवर, ससुर- सास, जेठ और जेठानी ने कुल्हाड़ी आदि धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिर और सीने पर कुल्हाड़ी का प्रहार कर उसे मारने का प्रयास किया।


लोगों ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पिता के तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी देवर, सास और ससुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed