फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूल पहुंची प्रेमिका को संचालक ने पीटा

स्कूल पहुंची प्रेमिका को संचालक ने पीटा

Sat, 15 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
स्कूल पहुंची प्रेमिका को संचालक ने पीटा
मार पिटाई
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में पहुंची युवती को प्रेमी संचालक ने गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। स्कूल संचालक करीब दो वर्ष पूर्व युवती से विवाह कर चुका है। इसकी जानकारी उसने परिवारीजनों को भी नहीं दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में तैनात युवती ने थाना क्षेत्र के गांव फतेहजंगपुर निवासी विद्यालय संचालक के पुत्र के साथ 2015 में प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से दोनों फिरोजाबाद में पति पत्नी की तरह रहे। कुछ समय प्रेमिका के साथ रहने के बाद वह गांव वापस लौट आया था। वह अक्सर प्रेमिका से मिलने फिरोजाबाद जाता रहता था। कुछ समय पूर्व पिता की मृत्यु के बाद वह विद्यालय देखने लगा था। इस दौरान प्रेमिका ने एक बच्चे को डेढ़ वर्ष पूर्व जन्म दिया।
विज्ञापन


दो माह पहले विद्यालय संचालक ने कंप्यूटर खरीदने के लिए प्रेमिका से एक लाख रुपये ले लेकर घर चला आया। इसके बाद काफी दिनों तक उससे बात तक नहीं की। वहीं शादी के बारे में भी किसी को भनक नहीं लगने दी। शनिवार को करीब 12:30 बजे प्रेमिका उससे मिलने के लिए विद्यालय आ पहुंची। प्रेमिका को विद्यालय में देखकर संचालक ने आपा खो दिया और उसके साथ लात घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed