फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ब्रज फाउंडेशन के निदेशक ने सीडीओ से की अभद्रता

ब्रज फाउंडेशन के निदेशक ने सीडीओ से की अभद्रता

Fri, 23 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ब्रज फाउंडेशन के निदेशक ने सीडीओ से की अभद्रता
मथुरा। हेरिटेज सिटी योजना के अंतर्गत वृंदावन परिक्रमा मार्ग में निर्माण कार्य को लेकर बुलाई गई बैठक से पहले ही शुक्रवार को सीडीओ आफिस में हंगामा हो गया। ब्रज फाउंडेशन के निदेशक शोध ने सीडीओ से अभद्रता कर दी। इस पर सीडीओ ने तत्काल निदेशक शोध को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन


तीन दिन पहले सीडीओ को हेरिटेज सिटी योजना में हो रहे वृंदावन परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण में कई खामियां मिली थीं। इस पर विचार के लिए शुक्रवार को सीडीओ आफिस में 11 बजे बैठक बुलाई गई। बैठक में भाग लेने ब्रज फाउंडेशन की ओर से निदेशक शोध राघव मित्तल, गौरव गोला, आनंद यादव, एनएल शर्मा व अन्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन


उस दौरान सीडीओ ग्रामीणों की समस्या सुन रही थीं। सीडीओ ने राघव मित्तल को 10 मिनट इंतजार करने को कहा। 10 मिनट इंतजार के बाद फिर से राघव मित्तल साथी कर्मचारियों के साथ सीडीओ कक्ष में पहुंच गए। कक्ष में पहुंचते ही राघव मित्तल ने तीन दिन पहले वृंदावन के निरीक्षण पर आपत्ति दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण का समय और जबरन कमियां निकालने का आरोप भी सीडीओ पर लगा दिया। इससे सीडीओ का पारा चढ़ गया और दोनों में कहासुनी होने लगी। इससे सीडीओ ने ब्रज फाउंडेशन के निदेशक शोध को कक्ष से बाहर जाने को कह दिया।

तत्काल पुलिस को बुलाकर उनके हवाले भी कर दिया। इस स्थिति में सीडीओ ने योजना की बैठक को निरस्त कर दिया। राघव मित्तल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर पुलिस को दी है। सदर पुलिस राघव मित्तल को पकड़कर थाने ले आई जहां से बाद में छोड़ दिया गया।

थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सीडीओ यशु रुस्तगी की तहरीर पर ब्रज फाउंडेशन के निदेशक शोध राघव मित्तल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


योजना की मीटिंग के लिए सीडीओ ने बुलाया था, मीटिंग में प्रत्यावेदन दिया जा रहा था। इसी दौरान सीडीओ ने गेट आउट बोल दिया’
राघव मित्तल, निदेशक शोध, ब्रज फाउंडेशन संस्था

‘योजना के वृंदावन में किए निरीक्षण में डीपीआर के अनुरूप काम नहीं मिला, इस पर आपत्ति जताई और सुधार को कहा गया। योजना का काम सही तरीके से हो इसी को लेकर बैठक बुलाई थी। इसमें संस्था के डायरेक्टर रिसर्च दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद मीटिंग रद्द कर दी है। सरकारी कार्य में बाधा की तहरीर पुलिस को दी है’
यशु रुस्तगी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed