फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रेम विवाह करने पर चाचा ने भतीजी को किया लहूलुहान

प्रेम विवाह करने पर चाचा ने भतीजी को किया लहूलुहान

Wed, 14 Jun 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने पर चाचा ने भतीजी को किया लहूलुहान
crime against women - फोटो : demo
कासगंज (एटा)। सोरों थाना क्षेत्र के नगरिया इलाके में युवती के प्रेम विवाह करने से आपा खोए उसके चाचा ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपी चाचा के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

बताए अनुसार एक वर्ष पूर्व रामश्री ने गांव के ही युवक धर्मेंद्र के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। तब भी परिवार में विरोध हुआ था। इसके बाद धर्मेंद्र रामश्री को लेकर मोहनपुर के भट्ठे पर काम करने चला गया।

उसके बाद 12 मई को धर्मेंद्र रामश्री के साथ नगरिया लौटा। बस से उतरने के बाद रामश्री सड़क किनारे बैठी थी, धर्मेंद्र कुछ लेने गया था। इसी बीच रामश्री के चाचा गंगासरन की नजर उसे पर पड़ गई।
विज्ञापन


आपा खोए उसके चाचा ने रामश्री की जमकर पिटाई की और धारदार हथियारों से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। चीखपुकार सुनकर धर्मेंद्र और अन्य लोग दौड़ आए और गंगासरन को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरों पुलिस को मारपीट के आरोपी को सुपुर्द कर दिया। घायल रामश्री को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed