{"_id":"593c414e4f1c1b403c8b45d2","slug":"111497121102-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से नंबर कम आने पर छात्र ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से नंबर कम आने पर छात्र ने लगा ली फांसी
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में तयेरी बहन (ताऊ की लड़की) से नंबर कम आए तो एक भाई ने खुदकुशी कर ली। उसने घर में फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। अब परिवारीजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
मामला थाना जगदीशपुरा के दहतोरा का है। शुक्रवार को यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आया था। इसमें छात्र भी पास हुआ। 63 प्रतिशत नंबर आए। वहीं उसकी तयेरी बहन भी परीक्षा में पास हुई। मगर, उसके गणित विषय में भाई से 14 नंबर ज्यादा थे। इससे छात्र तनाव में आ गया। हालांकि परीक्षा में पास होने पर उसने परिवारीजन और दोस्तों को मिठाई खिलाई। रात को सोने चला गया। शनिवार सुबह उसका कमरा अंदर से बंद था। घरवालों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। कमरे में छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में छात्र के अच्छे नंबर आए थे। मगर, इंटर में कम रहने से तनाव में था। छात्र का बड़ा भाई बीएससी कर रहा है। छोटी बहन दसवीं में पढ़ती है। घटना के संबंध में परिवारीजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। क्षेत्र में घटना की चर्चा है।
ताई की हालत बिगड़ी
भतीजे की मौत से ताई की हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, छात्र के घरवाले भी गांव से अपने रिश्तेदार के यहां चले गए हैं। घर पर ताला लगा हुआ है।