फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेटे से हुए विवाद में गर्भवती पुत्रवधू को गोली मारी

बेटे से हुए विवाद में गर्भवती पुत्रवधू को गोली मारी

Fri, 14 Jul 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बेटे से हुए विवाद में गर्भवती पुत्रवधू को गोली मारी
demo - फोटो : demo
नौहझील/टाउनशिप (मथुरा)।
विज्ञापन

थाना नौहझील के गांव रायकरन गढ़ी में गुरुवार को पुत्र से हुए झगड़े के बाद रिटायर्ड सैनिक ने पुत्रवधू को गोली मार दी। वह सात माह से गर्भवती थी। पेट में लगी गोली से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। डाक्टरों ने आपरेशन कर बच्चे को मृत अवस्था में बाहर निकाला। महिला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। आरोपी पूर्व सैनिक फरार है।


रायकरन गढ़ी निवासी पूर्व सैनिक अतर सिंह गुरुवार की सुबह बड़े बेटे अजीत से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद अजीत किसी काम से मथुरा चला गया। शाम को घर में फिर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अतर सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से अजीत की पत्नी राधा (23) को गोली मार दी। गोली राधा के पेट में लगी।
विज्ञापन



वह घर के आंगन में गिर गई। गोली मारने के बाद अतर सिंह फरार हो गया। परिवार के लोग राधा को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका आपरेशन किया गया। डाक्टरों से महिला के गर्भ से सात महीने के शिशु को मृत अवस्था में बाहर निकाला। गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। राधा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के कुछ देर बाद राधा के पिता रामवीर सिंह निवासी गोंडा अलीगढ़ अस्पताल पहुंच गए। उनका कहना था कि पांच जून 2014 में उनकी बेटी का विवाह हुआ था। दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को अतर सिंह ने गोली मारी है। थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर आने पर एफआईआर दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed