{"_id":"5f834b258ebc3e9bb604de55","slug":"crime-tundla-news-agr463170460","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी से मांगे पांच लाख रुपए, नहीं देने पर पुत्री से की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मी से मांगे पांच लाख रुपए, नहीं देने पर पुत्री से की छेड़छाड़
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलकर्मी से उधारी में मांगे रुपये न मिलने पर परिचित ने साथियों संग उसके घर में घुसकर हंगामा किया। इतना ही नहीं रेलकर्मी की पुत्री से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दिए जाने पर रेलकर्मी की पुत्री ने पुलिस में तहरीर दी है। घटना से रेलकर्मी का परिवार दहशत में है।
नगर के लाइनपार, धोबीघाट रेलवे कालोनी निवासी एक रेलकर्मी की पत्नी ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि वह अनुसूचित जन जाति की है और उसके पति रेलवे में गार्ड के पद पर तैनात हैं। प्रयागराज, लोको कॉलोनी निवासी एक युवक के परिवार से उनके कानपुर में एक ही कालोनी में रहने के दौरान पारिवारिक संबंध हो गए। तब उसने उसके पति से बच्चों की फीस भरने के नाम पर 40 हजार रुपये उधार लिए थे, जो समय पर वापस नहीं किए। करीब 15 दिन पूर्व वह उसके पति के पास टूंडला आया तथा पांच लाख रुपये की और मांग करने लगा तो उसके पति ने मना कर दिया।
इससे नाराज होकर वह वापस चला गया। गत शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे करीब वह अपने चार-पांच अज्ञात साथियों सहित घर पर शराब के नशे में आया। उसकी 17 वर्षीय पुत्री के जब दरवाजा खोला तो उन्होंने पुत्री से छेड़छाड़ कर दी। इसके साथ ही पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार का कहना है कि वे क्राइम मीटिंग में थे। अगर इस तरह की कोई तहरीर आयी है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।