फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

गोमाता सेवा महासंघ के पदाधिकारियों ने बचाई कटने के लिए जा रहीं दर्जनों भैंस

Fri, 18 Sep 2020 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
टूंडला में पशुओं से भरे ट्रक के पकड़े जाने के बाद मौजूद हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी व पुलिस - फोटो : TUNDLA
टूंडला। अंतरराष्ट्रीय गो माता सेवा महासंघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भैैंसों से भरे एक ट्रक को सुभाष चौराहा पर रुकवाकर पुलिस की मदद से 40 भैंसों को मुक्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

गोमाता महासंघ के पदाधिकारियेें को सूचना मिली कि भैंसों से लदा एक ट्रक सिरसागंज से छलेसर के लिए जा रहा है। टूंडला निवासी गोसेवा महासंघ के जुड़े लोकेंद्र पौनियां, रामतीर्थ चक व सचिन जैन व बजरंग दल के रघु घाकरे, हिंदू जागरण मंच के रोहित चौधरी, मयंक ठाकुर, सुरेंद्र बघेल ने टूंडला के निकट ओवर ब्रिज आगरा रोड पर ट्रक को रुकवाकर पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को देखकर ट्रक के साथ चल रहे दो लोग वहां से फरार हो गए। जबकि ट्रक का चालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से 40 भैंसों को मुक्त कराया। भैंसों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था जिस कारण छह भैंस मर गईं।
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों ने मृत भैंसों को कराया दफन
टूंडला। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सुभाष चौराहा प्रभारी ने बताया है कि जो भैंसें मर गयीं हैं उनका पोस्टमार्टम कराकर उनको दफना दिया जाएगा। बीकी की भैंसें पुलिस की कस्टडी में रहेंगीं। उन्हें किसे, कहां दिया जाएगा, इस पर निर्णय बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed