{"_id":"5ef499908ebc3e42b62d0461","slug":"crime-tundla-news-agr4476499186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ का अधिकारी बताकर किसान से लूटे 31 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ का अधिकारी बताकर किसान से लूटे 31 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवेे पर बृहस्पतिवार दोपहर एसटीएफ अधिकारी बताकर बदमाश किसान से 31 हजार रुपए लूट ले गया। किसान ट्रैक्टर की किस्त जमा करने एजेंसी जा रहा था। उसने पुलिस में अज्ञात बदमाश के विरुद्ध तहरीर दी है। घटना बृहस्पतिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब की है। थाना क्षेत्र के गांव जरौलीकलां निवासी सुरेशबाबू उर्फ मुन्ना पुत्र रनवीर सिंह टूंडला आया था। यहां से अपना काम खत्म कर ट्रैक्टर एजेंसी हजरतपुर पर किस्त जमा करने जा रहा था। वह फिरोजाबाद हाइवे स्थित कांता पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही थोड़ा आगे निकला तभी पीछे से बिना नंबर की बाइक पर आए एक व्यक्ति ने अपने आप को एसटीएफ अधिकारी बताते हुए उसे रोक लिया।
बाइक सवार ने उसकी जांच की बात कहते हुए उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी में किसान की जेब में रखे 31 हजार रुपए निकालते हुए भ्रामक प्रश्न करना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं वह धनराशि उसने अपनी जेब में रख ली तथा जांच के बाद रुपए वापस देने की बात कहते फरार हो गया। वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाश काफी दूर जा चुका था। तब किसान ने शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। किसान ने बताया कि बाइक में पेट्रोल डलवाने के दौरान उसने जेब से रुपए निकाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की तलाश की, किंतु बदमाश का कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखते हुए बदमाश तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी जेएन अस्थाना का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।